MPPEB Police Constable Recruitment 2021: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 16 जनवरी, 2021 से शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले यह दो बार स्थगित की जा चुकी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।