अमर उजाला
Sun, 4 June 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में एक्साइज कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है।
विभाग के कुल 583 एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होनी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 जून से 30 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक/10वीं पास होना चाहिए।
आवेदक की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन शारीरिक और लिखित परीक्षा पास होने पर ही होगा।
सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये तो आरक्षित वर्गों को 50 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
आईआईटी में नौकरी के लिए यहां करें आवेदन