फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास के लिए भारतीय डाक में बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

Wed, 24 Feb 2021 06:06 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
Sarkari Naukri 2021: दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए भारतीय डाक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक के दिल्ली सर्कल के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और बिना परीक्षा के ही इन नौकरियों को पा सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां दिल्ली सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पदों की हैं। जिनके लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 233 है और अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अगली स्लाइड देखें

इसे भी पढ़ें-RBI: दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारतीय रिजर्व बैंक में 800 से ज्यादा नौकरियों के लिए करें आवेदन
 
विज्ञापन

2 of 3
भारतीय डाक
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए अब बस सिर्फ तीन दिन बचे हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वो 5 नौकरियां, जहां आप कर सकते हैं आवेदन और पा सकते हैं अच्छी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।  

ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline/Home.aspx है।
-यहां अभ्यर्थी खुद को रजिस्टर्ड करें।
-इसके बाद अभ्यर्थी फॉर्म भरें व अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
-जब सारे डॉक्यूमेंट पूरे हो जाएं तो फॉर्म सबमिट कर दें।
-इसके बाद अपने फॉर्म को भविष्य के रेफरेंस के लिए डाउनलोड कर लें।

डायरेक्ट लिंक

इसे भी पढ़ें-UP TGT PGT Recruitment 2021: खुशखबरी! शिक्षकों के 15, 508 पदों पर होने जा रही हैं भर्तियां

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें