हर कोई अच्छी नौकरी पाना चाहता है। युवाओं के लिए नौकरी का महत्व और भी बढ़ जाता है, खासकर उन युवाओं के लिए जो पहली नौकरी की खोज में हो। आपने लगभग हर युवा से यह तो सुना ही होगा ' यार, रिटन टेस्ट तो में निकाल लूंगा बस इंटरव्यू भगवान भरोसे है।' ये सब जानते है कि हम में से ज्यादातर के मन में इंटरव्यू को लेकर हमेशा एक हिचक-सी रहती है।
अगर सभी परेशानियां हम पार कर भी लें, तो अंत में दिमाग एक ही जगह फसता है कि इंटरव्यू में प्रश्न क्या पूछे जाएंगे। ऐसा सवाल मन में उठना भी लाजमी है, क्योंकि इंटरव्यू का स्तर बढ़ाने के लिए कई बार ट्रिकी सवाल पूछ लिए जाते है। जिसके बारे में अगर पहले से नहीं पता हो तो इंटरव्यू में सफलता की संभावनाएं कम हो जाती हैं। अगर आप इंटरव्यू भी तैयारी कर रहें है, तो इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवाल जाननें के लिए अगली स्लाइड देंखे।