फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Constable Driver: 10वीं पास के लिए आईटीबीपी में कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 69100 तक मिलेगा वेतन

Fri, 13 Sep 2024 12:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Driver Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल (ड्राइवर) - 2024 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 500 से अधिक पदों को भरा जाएगा
विज्ञापन
1 of 8
ITBP Driver Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
ITBP Driver Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल (ड्राइवर) - 2024 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 500 से अधिक पदों को भरा जाएगा। उन उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है, जो केवल दसवी पास है, लेकिन सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाकर 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
ITBP Driver Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
इतने पदो पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 545  पदों को भरना है, जिसमें अनारक्षित के लिए 209, अनुसूचित जाति- 77, अनुसूचित जनजाति- 40, अन्य पिछड़ा वर्ग- 164 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55 पर शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 8
ITBP Driver Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
आय सीमा 
आईटीबीपी ड्राइवर के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों की आयु 21-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि 6.11.2024 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

बात करें शैक्षणिक योग्यता की तो, अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उनके पास वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

4 of 8
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
चयन प्रक्रिया
कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के आधार पर किया जाता है, जिसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और व्यावहारिक कौशल परीक्षण (ड्राइविंग टेस्ट) और चिकित्सा परीक्षा होती है। उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
परीक्षा पैटर्न
आईटीबीपी लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और व्यापार से संबंधित सिद्धांत विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं और परीक्षा को पूरा करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
ITBP Driver Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
सैलरी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 27100 रुपये से 69100 रुपये तक वेतन दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी और ईएसएम वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

8 of 8
CAT 2024 Registration - फोटो : freepik
ऐसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाएं। 
  • इसके बाद दिए गए "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें