फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में 90000 नौकरियों के बाद अब और 20 हजार वैकेंसी, जान लें ये जरूरी बातें

Mon, 02 Apr 2018 06:25 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
indian Railway
भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए नई सौगात का ऐलान हो गया है। रेलवे अब जल्द ही 20 हजार अतिरिक्त पदों पर भर्ती करेगा। नई भर्तियों का ऐलान स्वयं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दिया। आपको बता दें रेलवे ग्रुप C और ग्रुप D के लगभग 90,000 पदों पर भर्ती होनी थी। साथ ही इसी महीने RPF में भी 9500 पदों पर भी भर्ती का ऐलान रेल मंत्री ने किया था। वहीं अब रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
indian railway
नई भर्तियों के ऐलान के बाद अब रेलवे में 1,10,000 पदों पर भर्तियां होगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप D और ग्रुप C के लगभग 90 हजार पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 थी। वहीं RPF में 9500 पदों पर भर्ती का ऐलान रेल मंत्री ने 20 मार्च 2018 को लखनऊ में आयोजित एक रेलवे कार्यक्रम के दौरान किया था। RPF में 9500 पदों में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
indian railway
नई भर्तियों के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। फरवरी महीने में RRB ने ग्रुप D के 62,907 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। साथ ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और अन्य टेक्निशियन (Technician) के 26,502 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल-मई 2018 में होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
railway
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे सुरक्षा बल में पुरुषों और महिलाओं के लिए कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्तियां निकलेंगी। कांस्टेबल के लिए 10वीं पास और सब-इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएट आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में पद आरक्षित किए जा रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि 1 जून से 30 जून तक के बीच रेलवे सुरक्षा बल के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें