फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में 90 हजार पदों के लिए 1.5 करोड़ लोगों ने भरा फॉर्म, इस तारीख से पहले कर लें आवेदन

Fri, 16 Mar 2018 05:43 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Railways
भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB Recruitment 2018) में करीब 90 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। 90 हजार पदों के लिए करीब 1.5 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। रेलवे में हो रही इन भर्तियों में लोको पायलट, टेक्नीशियन और CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1, केबिनमैन, स्विचमैन, हेल्पर्स और पोर्ट्स के पद हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
indian railway
ग्रुप D के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार अब 31 मार्च 2018 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार को प्राइमरी रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस में RRB एप्लिकेशन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कम्युनिटी, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की डिटेल्स भरनी होती है। भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल-मई 2018 में होगी।
विज्ञापन

3 of 5
railway
गौरतलब है कि, आवेदन करने के लिए आईटीआई की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया था। ऐसे में 10वीं पास भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बढ़ी हुई एग्जामिनेशन फीस भी लौटा दी जाएगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा निकाली गई बंपर वैकेंसी में आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी को 500 रुपए और आरक्षित श्रेणी को 250 रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में देना होगा, हालांकि इससे पहले सामान्य श्रेणी से 100 रुपए एग्जामिनेशन फीस लिया जाता था, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए परीक्षा नि:शुल्क थी। बढ़ी फीस के बाद काफी विवाद हुआ जिसके बाद एग्जामिनेशन फीस लौटाने का ऐलान किया गया।

4 of 5
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे ने आवेदन के लिए आयु सीमा भी बढ़ाई थी। रेलवे ग्रुप D के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 2 साल बढ़ाकर 28 से 30 वर्ष कर दी गई है। लोको पायलट और टेक्नीशियन की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। लेवल 1 पोस्ट के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 31 से 33 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
ऑनलाइन आवेदन आप RRB की विभिन्न वेबसाइट्स पर कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट पर आवेदन करने से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। अगर रजिस्टर्ड यूजर हैं तो लॉगइन करें। रजिस्टर्ड यूजर नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन के जरिए अपना लॉगइन हासिल करें। अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगइन करें और ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रॉसेस फॉलो करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें