राइट्स ऑफ परसन्स विथ डिजेबिलिटिज (RPwD) Act, 2016 के तहत नेत्रहीन और कम दृष्टि, बहरा और श्रवण बाधा, सेरेब्रल पाल्सी, लेप्रसि क्यूअर्ड, बौनापन, एसिड हमला विक्टिम और मस्कूलर डिस्टॉफी सहित लोकोमोटर दिव्यांग उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑटिजम, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट सीखने की दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आरक्षण मिलेगा। पुरानी व्यवस्था में शारीरिक योग्यता में फिट नहीं होने के कारण इन चारों श्रेणी के लोग नौकरी से वंचित रह जाते थे। इन चार प्रकार के दिव्यांगों को आरक्षण प्राप्त नहीं था लेकिन नए आदेश के बाद इन्हें भी नौकरी में आरक्षण का फायदा मिलेगा।