बैडमिंटन
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश ने कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, हॉकी, वेट लिफ्टिंग और जिम ट्रेनर के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवार को संविदा पर रखा जाएगा। वहीं आवेदक फिजिकल एजुकेशन से स्नातक/ निर्धारित खेल में 2 वर्षीय डिप्लोमा, किसी भी विषय से स्नातक/ परास्नातक व अन्य पात्रताएं होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2021 को 10:30 से 12:30 के बीच स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, आईआईटी मंडी, साउथ कैंपस में जाकर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं चयन प्रक्रिया दोपहर 2:00 बजे से होगी। अधिक जानकारी के लिए आईआईटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट www.iitmandi.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।