Indian Coast Guard Recruitment 2020: भारतीय तटरक्षक बल में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जनवरी 2020 से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किए गए हैं। यह ध्यान दें कि कुल 260 रिक्तियां खाली हैं। गणित और भौतिकी विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय तटरक्षक नविक जीडी ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2020 है। भारतीय तटरक्षक नविक जीडी अधिसूचना रोजगार समाचार पत्र दिनांक 04 जनवरी से 10 जनवरी 2020 तक प्रकाशित की गई है। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।