फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMR: यहां निकली हैं साइंटिस्ट डी और ई पदों के लिए नौकरियां, 5 दिसंबर तक है मौका

Mon, 23 Nov 2020 11:13 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ICMR में साइंटिस्ट की नौकरियां
अगर आपके पास एमबीबीएस, एमडी, एमएस और पीएचडी की डिग्री है, तो आपके लिए साइंटिस्ट डी और ई पदों की कई नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आप 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..

 
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
जानिए कितनी हैं कुल नौकरियां
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने साइंटिस्ट डी और ई पदों के लिए नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आईसीएमआर (ICMR) ने कुल 65 पदों के लिए नौकरियां निकाली हैं, जिनके बारे में विस्तार से अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
jobs
आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट main.icmr.nic.in है। ये सभी भर्तियां दिल्ली के लिए हैं। साइंटिस्ट-ई के लिए अभ्यर्थियों के पास एमडी / एमएस आदि की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी सरकारी और निजी संस्थान में कार्य अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी साइंटिस्ट ई पदों की नौकरियों की योग्यता के बारे में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए विस्तार से पढ़ सकते हैं। साइंटिस्ट ई (मेडिकल) की 42 नौकरियां हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
साइंटिस्ट ई (नॉन-मेडिकल) के लिए एक पद है। इसी तरह से साइंटिस्ट डी (मेडिकल) के लिए 16 रिक्तियां निकली हैं और साइंटिस्ट डी (नॉन-मेडिकल) के लिए एक पद है। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें
इस लिंक से करें आवेदन

इस लिंक पर क्लिक कर नई नौकरियों के बारे में पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें