फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी भर्ती 2021: इस सूबे में फिर आया पटवारी बनने का मौका, 1100 पदों पर भर्ती शुरू

Thu, 04 Mar 2021 07:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पटवारी भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकारी नौकरी पाने और वह भी पटवारी बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के बेहतरीन मौका फिर लौट आया है। इस राज्य में पटवारी और कनाल पटवारी यानी नहरी क्षेत्र के लिए पटवारी भर्ती की प्रक्रिया पुन: शुरू कर दी गई है। यह भर्ती पटवारी के 1100 पदों के लिए हो रही है। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की संदर्भ अधिसूचना क्रमांक 7/2019, 8/2019 और 9/2019 जो 12 जून, 2019 को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। तब 13 जून और 14 जून, 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती को आयोग ने दोबारा शुरू कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 1100 पटवारी और कनाल पटवारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिर से खोलने के बारे में एक नोटिस जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वे अब आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में 08 मार्च, 2021 से 22 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण विंडो को फिर से खोला जाएगा। ध्यान दें कि जिन उम्मीदवारों ने पहले पटवारी भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें ... 
विज्ञापन

2 of 5
पटवारी भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एचएसएससी पटवारी भर्ती रिक्तियों का विवरण
 
श्रेणी नॉन ईएसएम ईएसएम ईएसपी कुल
सामान्य 385 77 11 473
एससी 187 22 11 220
बीसी-ए 148 22 6 176
बीसी-बी 83 33 5 121
ईडब्ल्यूएस 110
कुल 803 154 33 1100
विज्ञापन

3 of 5
HSSC
पात्रता मापदंड एवं शैक्षणिक योग्यता
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 
  • मैट्रिक / 10+ 2 में हिंदी / संस्कृत में से एक विषय रहा हो या फिर कोई उच्च शिक्षा की डिग्री होनी चाहिए। 
  • उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से कम न हो और अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
  • एससी / बीसी-ए/ बीसी-बी उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट देय लागू होगी।

4 of 5
Haryana : HSSC One Time Registration portal for Job Seekers - फोटो : Haryana Govt
आवेदन शुल्क
  • जनरल (पुरुष / महिला) - 100/- रुपए
  • जनरल (हरियाणा की महिला) - 50/- रुपए
  • एससी / बीसी / ईडब्ल्यूएस हरियाणा के आवेदक (पुरुष) - 25/- रुपए
  • एससी / बीसी / ईडब्ल्यूएस हरियाणा के आवेदक (महिला) - 13/- रुपए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला
महत्वपूर्ण तिथियां
  • अधिसूचना जारी : 13 जून, 2019 
  • ऑनलाइन आवेदन पुनः प्रारंभ : 08 मार्च, 2021
  • अंतिम तिथि : 22 मार्च, 2021 (रात 11:59 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मार्च, 2021 (शाम 5:00 बजे)
  • लिखित परीक्षा की तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें