प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
एमएआईडीएस में सीनियर रेजीडेंट डेंटल के पदों पर भर्ती
दिल्ली सरकार के मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान (एमएआईडीएस), नई दिल्ली में रेजीडेंसी स्कीम के अंतर्गत विभिन्न दंत विशेषताओं में सीनियर रेजीडेंट डेंटल के पदों पर भर्ती शुरू हुई है। ये रिक्तियां ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री, ऑर्थोडोंटिक्स, पीडोडोंटिक्स, पेरियोडोंटिक्स, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, ओरल पैथोलॉजी, डेंटल मैटिरियल एवं फॉरेंसिक ओडोंटोलॉजी आदि स्पेशलाइजेशन में हैं। योग्यता मापदंड, पदों के विवरण, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार की तिथि संबंधी जानकारी
संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी, 2021 है।