फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं पास युवाओं के लिए 2500 पदों पर बंपर भर्तियां, 10 जून से कर सकते हैं आवेदन

Wed, 03 Jun 2020 02:09 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान में गृह रक्षा (होमगार्ड) के पद पर 2500 भर्तियों के लिए 10 जून से आवेदन प्रक्रिया चालू होने वाली है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से 7 अप्रैल शुरु होने वाली आवेदन प्रक्रिया को टालना पड़ा था।

इस संबंध में home.rajasthan.gov.in पर नोटिस जारी कर यह बताया गया। अब जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 10 जून से 9 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के होम गार्ड विभाग के महानिदेशक राजीव दासोत ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लॉकडाउन में कुछ छूट मिलने की वजह से आवेदन प्रक्रिया को खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
आयु सीमा:
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अप्रैल, 2020 से की जाएगी। आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देंखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम :     पदों की संख्या 

होम गार्ड              2500
 
विज्ञापन

3 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 10 जून , 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 09 जुलाई, 2020

शैक्षिक योग्यता:
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से आठवीं पास होना चाहिए। 

4 of 5
ऐसे करें आवेदन:
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक के जरिए सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट भी सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना पढ़ें।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये भी पढ़ें - लोक सेवा आयोग में निकलीं भर्तियां, शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए मांगे हैं आवेदन

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
नोटिस के लिए पढ़ने यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें - यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें