फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job: 12वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए भर्ती, UPSC-SSC समेत कई विभागों में निकली वैकेंसी; जल्द करें आवेदन

Mon, 16 Jun 2025 05:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkani Naukari: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। यूपीएससी, एसएससी, डीआरडीओ और अन्य संस्थानों में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर ढेरों पदों पर नौकरियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
Govt Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), DRDO-DIPAS, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), आईजीआईएमएस पटना, एमपीपीजीसीएल, और डब्ल्यूसीसीबी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए योग्यताएं 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक निर्धारित की गई हैं। 

इच्छुक उम्मीदवार संबंधित संस्थाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
UPSC - फोटो : ANI

1. यूपीएससी में 462 पदों पर भर्ती  

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें सहायक निदेशक, उप अधीक्षक समेत कुल 462 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व अन्य निर्धारित योग्यताएं अनिवार्य हैं। इच्छुक उम्मीदवार 03 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

2. IGIMS पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के 52 पद

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर 52 रिक्तियां घोषित की हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2025 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। पात्र उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट igims.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

3. MPPGCL में टेक्नीशियन की भर्ती

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती हेतु 44 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2025 तक mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : Official (https://ssc.gov.in/)

4. SSC में स्टेनोग्राफर की भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' के कुल 261 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
डीआरडीओ - फोटो : एएनआई

5. DRDO-DIPAS में अप्रेंटिस की भर्ती

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अधीनस्थ DIPAS ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 22 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थी 16 जुलाई 2025 तक drdo.gov.in वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

6. WCCB में 17 पदों पर वैकेंसी 

वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) ने इंस्पेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। अभ्यर्थियों के पास बैचलर डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार wccb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

7.  नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ ने ग्रुप B, C और D श्रेणी के तहत 1479 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्तियां नर्सिंग ऑफिसर सहित विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक पदों के लिए की जाएंगी। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें