फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CV Writing: नौकरी नहीं मिल रही? सीवी में करें ये पांच अपडेट, शुरू हो जाएगी ऑफर्स की लाइन

Mon, 16 Jun 2025 01:24 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

 Resume Tips: नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सिर्फ रिज्यूमे भेज देना काफी नहीं। उसमें ऐसी पांच जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए, जो आपको बाकी उम्मीदवारों से अलग और बेहतर बनाएं। जानिए वो कौन-सी बातें हैं जो आपके सीवी को बना सकती हैं इंटरव्यू कॉल का जरिया।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
CV Writing: आज की प्रतिस्पर्धा भरी नौकरी की दुनिया में सिर्फ डिग्री या अनुभव काफी नहीं है। जब सैकड़ों उम्मीदवार एक ही पद के लिए आवेदन कर रहे हों, तो आपका रिज्यूमे ही वो पहला प्रभाव छोड़ता है जो आपको भीड़ से अलग बना सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आपका सीवी न केवल पेशेवर हो, बल्कि उसमें वो सभी महत्वपूर्ण बातें शामिल हों, जो एक नियोक्ता तुरंत देखना चाहता है।

यहां जानिए वे 5 जरूरी बातें, जिन्हें अपने सीवी में शामिल करते ही इंटरव्यू कॉल्स बढ़ सकती हैं और नौकरी तक पहुंचने का सफर आसान हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कम्युनिकेशन स्किल (Communication Skill)

सिर्फ बोलना और लिखना ही नहीं, बल्कि अपनी बात को सही, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से कहना ही असली कम्युनिकेशन मास्टरी है। यह स्किल ऑफिस, टीम वर्क और क्लाइंट डीलिंग हर जगह बेहद जरूरी होती है। इसे अपने रिज्यूमे में प्रमुखता से शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

डिजिटल लिटरेसी (Digital Literacy)

आज के दौर में टेक्नोलॉजी की समझ ही नहीं, बल्कि नए टूल्स को सीखने, ऑटोमेशन, क्लाउड प्लेटफॉर्म्स और डेटा डैशबोर्ड जैसे टूल्स को अपनाने की क्षमता भी जरूरी है। यह दिखाता है कि आप समय के साथ अपडेटेड हैं।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

क्रिटिकल थिंकिंग (Critical Thinking)

किसी समस्या या स्थिति को सिर्फ सतह से नहीं, बल्कि अलग-अलग नजरिए से समझना और उसके प्रभावी समाधान निकालना ही क्रिटिकल थिंकिंग है। ये स्किल मैनेजमेंट, रिसर्च और प्रॉब्लम-सॉल्विंग रोल्स के लिए खास मायने रखती है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

टाइम मैनेजमेंट (Time Management)

समय का प्रभावी और अनुशासित इस्तेमाल यह दिखाता है कि आप जिम्मेदार, भरोसेमंद और प्रोफेशनल हैं। टाइम मैनेजमेंट स्किल आपको मल्टीटास्किंग और डेडलाइन मैनेजमेंट में बेहतर बनाता है और यही स्किल AI से अलग आपकी अहमियत बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

इमोशनल इंटेलिजेंस (Emotional Intelligence-EQ)

EQ यानी खुद की और दूसरों की भावनाओं को समझना, उन्हें संभालना और टीम में बेहतर तालमेल बनाना। यह लीडरशिप, टीमवर्क और कॉर्पोरेट कल्चर को बनाए रखने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। इसे सीवी में जोड़ना एक स्मार्ट मूव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें