फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: 12वीं पास, डिग्री-डिप्लोमा धारकों के लिए आज की शानदार भर्तियां; 14000 से अधिक पद, पढ़ें पूरा विवरण

Fri, 11 Apr 2025 04:35 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukari: 12वीं पास, डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं। राजस्थान पुलिस, बिहार स्वास्थ्य समिति, इसरो और रेलवे सहित कई संस्थानों में आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। विभिन्न सरकारी विभागों में 12वीं पास से लेकर डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं। राजस्थान पुलिस, बिहार स्वास्थ्य समिति, इसरो, उत्तरी रेलवे और एनएलसी इंडिया लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों तक संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Constable Jobs - फोटो : Adobe Stock

राजस्थान पुलिस में भर्ती होने का मौका (Constable Jobs)

राजस्थान पुलिस में 9617 कांस्टेबल पदों पर भर्ती राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती राज्यभर के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। उम्मीदवारों को बारहवीं पास होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार (police.rajasthan.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से यहां पढ़ें..
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सीएचओ पद पर भर्ती (CHO)  

बिहार में 4500 सीएचओ पदों पर बंपर भर्ती राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती निकाली है। B.Sc नर्सिंग की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई, 2025 है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए (shs.bihar.gov.in) वेबसाइट पर जाएं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

4 of 7
एनएलसी इंडिया लिमिटेड में भर्ती - फोटो : freepik

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में भर्ती (NCL)

इंडिया लिमिटेड ने जूनियर ओवरमैन और माइनिंग सरदार के पदों के लिए कुल 171 रिक्तियां जारी की हैं। इन पदों के लिए डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई, 2025 है। आवेदन के लिए (nlcindia.in) पर विजिट करें।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

उत्तरी रेलवे में भर्ती

उत्तरी रेलवे में सीनियर रेजिडेंट पदों पर सीधी भर्ती उत्तरी रेलवे ने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए सीनियर रेजिडेंट के 28 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है। यह इंटरव्यू 28 और 29 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया जाएगा। पात्रता के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन या डिप्लोमा आवश्यक है। अधिक जानकारी (nr.indianrailways.gov.in) पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

इसरो में भर्ती

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 16 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें असिस्टेंट, ड्राइवर और अन्य पद शामिल हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 अप्रैल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (sro.gov.in/) के माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केंद्रीय जल आयोग में नौकरियां - फोटो : freepik

केंद्रीय जल आयोग में नौकरियां

केंद्रीय जल आयोग में स्टेनोग्राफर के 11 पद केंद्रीय जल आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद अधिकतम 56 वर्ष आयु वाले अनुभवी उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई, 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (cwc.gov.in/en) पर जाकर आवेदन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें