पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। गोवा पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। गोवा पुलिस भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।