फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCI Recruitment 2021: असिस्टेंट मैनेजर और चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Sat, 27 Feb 2021 06:13 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरियां
FCI Recruitment 2021: भारतीय खाद्य निगम ने एजीएम (AGM) और एमओ ( MO) पदों के लिए एफसीआई (FCI) भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। सहायक महाप्रबंधक और चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय खाद्य निगम (FCI) राष्ट्र के खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में से एक है। एफसीआई ( FCI) भर्ती 2021 के तहत कुल 89 रिक्तियां जारी की गई हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: दसवीं-बारहवीं पास के लिए 3400 नौकरियां, मिलेगी लाखों की सैलरी, फौरन करें आवेदन

 
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
1 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च तक कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। असिस्टेंट जनरल पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वो 4 नौकरियां जहां आपको मिलेगी 50 हजार से ज्यादा सैलरी
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
महत्वपूर्ण तारीख
इवेंट तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 मार्च 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021, शाम 4 बजे
प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 पहले जारी होगा
ऑनलाइन टेस्ट की तारीख मई और जून महीने में
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
कुल रिक्तियों की संख्या 89 है। जिनमें से 30 पद जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और 27 पद टेक्निकल के हैं। इसी तरह से 22 पद अकाउंट, 8 पद कानून और 2 पद मेडिकल ऑफिसर की हैं। इन पदों के लिए स्नातक  पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 28 साल और अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है।

इसे भी पढ़ें-Indian Army TGC Recruitment 2021: सेना में परमानेंट कमीशन पाने का मौका, टीजीसी भर्ती में करें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें