फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: दसवीं-बारहवीं पास के लिए 3400 नौकरियां, मिलेगी लाखों की सैलरी, फौरन करें आवेदन

Sat, 27 Feb 2021 05:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां हजारों से लेकर लाखों तक की सैलरी मिलेगी।

इनमें कुछ के लिए तो 10वीं-12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। इस खबर में 04 बड़ी सरकारी नौकरियों की जानकारी दी गई है जहां आपको हजारों से लेकर लाखों तक की सैलरी मिलेगी और 10वीं-12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  
 
विज्ञापन

2 of 5
Border Road Organisation - फोटो : पीटीआई
बीआरओ में 10वीं और 12वीं पास के लिए कई पदों पर भर्तियां
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवा बीआरओ यानी बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में भर्ती आवेदन कर सकते हैं। यहां लैब असिस्टेंट, स्टोर सुपरवाइजर, मल्टी स्किल्ड वर्कर, रेडियो मैकेनिक (मैसन, ड्राइवर इंजन स्टैटिक) आदि पदों पर नौकरी का मौका दे रहा है। बीआरओ में भर्ती के लिए कुल पदों 459 पदों पर रिक्तियां हैं। यहां 18 से 27 वर्ष के मध्य आयु सीमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वेतन पदनुसार होगा। उम्मीदवार  के पास विज्ञान वर्ग से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ESIC - फोटो : ESIC
ईएसआईसी में मिलेगा दो लाख तक वेतन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल में भर्तियां निकली हैं। ईएसआईसी की ओर से वाराणसी स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के लिए पार्ट टाइम और फुल टाइम चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। यह भर्तियां स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजीडेंट  (कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्रोनोलॉजी और न्यूरोलॉजी) के 19 पदों पर हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की योग्यता (एमबीबीएस और किसी निर्धारित विषय से पीजी डिग्री या डिप्लोमा डीएम/डीएनबी) किया होना चाहिए। साथ ही एमसीआई में पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु सीमा 45 से 67 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 01 से 02 लाख रुपए तक का वेतन मिलेगा। यहां नियुक्ति सीधे साक्षात्कार के द्वारा दी जाएगी। साक्षात्कार 05 मार्च, 2021 को आयोजित किए जाएंगे है। अधिक जानकारी के लिए ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। 

4 of 5
NHM Recruitment 2021 - फोटो : AMAR UJALA
नेशनल हेल्थ मिशन में निकली 2400 पदों पर भर्तियां
नेशनल हेल्थ मिशन, मध्य प्रदेश की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर भर्ती की जा रही है। यहां पूरे राज्य में 2850 पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए राज्य में नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए 21 से 40 वर्ष आयु तक के उम्मीदवार योग्य हैं। आवदकों यहां आवेदन की अंतिम  तिथि 28 फरवरी, 2021 है। मध्य प्रदेश से बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी/जीएनएम किया हो। उम्मीदवार योग्यता औा पात्रता संबंधी जानकारी के लिए सीधे इस लिंक पर विजिट कर सकते है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bel - फोटो : file photo
बीईएल में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की आवश्यकता, डेढ़ लाख तनख्वाह 
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी का अच्छा अवसर है। बीईएल ने सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के 10 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बीई / बीटेक कंप्यूटर साइंस कर चुके उम्मीदवार यहां आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सी++, जावा, पाइथन, एआई आदि प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में काम का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिये किया जाएगा। सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स को बीईएल के गाजियाबाद स्थित अनुसंधान केंद्र में नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती के लिए वेतन 50 हजार रुपए से लेकर 1.60 लाख रुपए प्रतिमाह के साथ अतिरिक्त भत्ते भी मिलेंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीईएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इस भर्ती के लिए 09 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें