फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: 12वीं पास के लिए 6 हजार से ज्यादा नौकरियां, पढ़िए पूरी खबर

Wed, 03 Mar 2021 05:26 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sarkari Naukri 2021 - फोटो : अमर उजाला
ESIC Recruitment 2021: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं। ये नौकरियां स्टेनोग्राफर से लेकर अपर डिवीजन क्लर्क/अपर डिवीजन क्लर्क कैशियर पदों के लिए हैं। स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास मांगी गई है। हालांकि, इन नौकरियों के लिए अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ईएसआईसी मार्च/अप्रैल तक इन नौकरियों के बारे में विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। इन विभिन्न पदों की नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.esic.in पर जारी किया जाएगा। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 27 साल रखी गई है। आइए नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं युवा कंपनी सचिव की भर्तियां, 13 मार्च तक है आवेदन का मौका

 
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
कुल पदों की संख्या 6,552
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों की कुल 6,552 रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों में से 6,306 रिक्तियां अपर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क कैशियर की हैं। जबकि, 246 रिक्तियां  स्टेनोग्राफर पदों की हैं। अभी इन रिक्तियों को लेकर विस्तृत अधिसूचना जारी होना बाकी है।

इसे भी पढ़ें-असम में निकली हैं शिक्षकों की बंपर रिक्तियां, 10 मार्च से पहले करें आवेदन

 
विज्ञापन

3 of 4
jobs shimla
बारहवीं पास कर सकेंगे स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन
बारहवीं पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों में से स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, अपर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क कैशियर पदों के पदों के स्नातक की डिग्री मांगी गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की 143 रिक्तियां, जानिए कब तक करना है आवेदन
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से लेकर 27 साल तक मांगी गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी में आयु सीमा में छूट दी जाएगी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चुनाव लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें