ECIL भर्ती 2019: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि तकनीकी अधिकारी, वैज्ञानिक सहायक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 28, 30 दिसंबर 2019 और 4, 7 जनवरी 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। ईसीआईएल एक वर्ष की अवधि के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होने से पहले उम्मीदवारों को पदों का विवरण, आयु सीमा, योग्यता और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि इन पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...