फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुला रही है भारतीय सेना, हवलदार के पदों पर भर्ती

Thu, 21 Apr 2016 04:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
भारतीय सेना ने हवलदार के पदों पर आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों पर गणित विषय के साथ स्नातक किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
इन पदों पर सिविलियन (असैनिक) में सेवा हेतु 20 वर्ष से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मेहनताना पर सैन्य सेवा के लिए 20 वर्ष से 28 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे। आवेदन के लिए आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2016 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 5,200-20,200 रुपये और ग्रेड पे के तौर पर 2,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें।

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
ऑनलाइन आवेदन भारतीय सेना की वेबसाइट पर निर्धारित तिथि 08 मई, 2016 से उपलब्‍ध रहेगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून, 2016 है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा जांच, एवं ‌लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : PTI
लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी, जो दो पेपर में विभक्त होगी। प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 अंक लाना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी हेतु www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें