प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल ने कुल 14,283 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों के तहत आरक्षक, प्रधान आरक्षक और सहायक उप निरीक्षक के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
18 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार करें आवेदन
2 of 5
18 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार करें आवेदन
- फोटो : getty
निर्धारित पदों पर शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग विभाजित किया गया है। इन पदों पर 18 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपये
3 of 5
वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपये
- फोटो : pti
निर्धारित पदों के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपये का दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
4 of 5
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
- फोटो : getty
इन सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे भरें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया या अन्य किसी पत्राचार के लिए सुरक्षित रख लें।
निर्धारित पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये और 500 रुपये, वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 और 250 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.vyapam.nic.in या www.mponline.gov.in पर लॉगऑन करें।