रेलवे में 90 हजारा पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम क्लीयर करना चाहते हैं तो ये पांच नंबरी फॉर्मूला बड़े काम आए, कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 8
exam
- फोटो : डेमो
बता दें कि भर्ती के लिए करोड़ों लोगों ने अप्लाई किया है। सबसे पहला स्टेप है लिखित परीक्षा। इसे हर कोई क्रैक करना चाहेगा, लेकिन आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपना, सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके एग्जाम पास कर सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ तरीके...
विज्ञापन
3 of 8
exam paper
रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले एग्जाम सिलेबस अच्छे से समझ लें। जानना जरूरी है कि एग्जाम में कैसे सवाल पूछे जाते हैं। अगर एक बार आपने पैटर्न समझ लिया तो काफी कुछ क्लीयर हो जाएगा और आगे की तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।
4 of 8
exam
पैटर्न समझ लेने के बाद तैयारी की रणनीति बनाएं। इसके लिए टॉपिक वाइज नोट्स बनाएं। जिस विषय में कमजोर हैं, उस पर ज्यादा ध्यान दें। जिसमें मजबूत हैं उसकी भी अच्छे से तैयारी करें। विषयों के मुताबिक बराबर-बराबर टाइम दें तो सभी कवर हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
exam
तैयारी करने के लिए रेलवे एग्जाम की किताबें यूज कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस पैटर्न के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही अभ्यास करने के लिए कुछ प्रश्न पत्र भी मिल जाएंगे। जिन्हें रिवाइज कर-करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Exam schedule
किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। बराबर टाइम बांटकर सभी विषयों की तैयारी करें। एक बार पढ़ने बैठ गए तो बीच में ब्रेक भी लें। उठते रहें और खुद को फ्रेश करते रहें। कोशिश करें कि एक पेपर सॉल्व करके ही उठें।
विज्ञापन
7 of 8
exam
किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए संबंधित विषयों से जुड़ा कंटेट होना जरूरी है। अगर आपके पास विषय सामग्री नहीं है तो अच्छे से तैयारी नहीं कर पाएंगे। न ही ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसलिए आपके पास पर्याप्त किताबें और मैटीरियल होना चाहिए।
जब भी एग्जाम की तैयारी करें तो नोट्स जरूर बनाएं। इससे एक तो जानकारी हाथों पर याद हो जाएगी, दूसरे रिवाइज करने में भी आसानी होगी। नोट्स प्वाइंट वाइज बनाए जाएं तो बेहतर, वरना पढ़ने में उलझ जाएंगे।