यहां 23 मई यानी बुधवार को युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कैरिअर सेंटर में 23 मई को रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
इसमें 330 पदों के लिए चार कंपनियों करम इंडस्ट्रीज सितारगंज, जी4 एस सेक्यूलर सॉल्यूशंस इंडिया, यशस्वी, एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लेसमेंट अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
JOB ALIMCO
अनुभा जैन ने बताया कि करम इंडस्ट्रीज सितारगंज में 10 पदों के लिए आठवीं पास ऐसे पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 19 से 25 वर्ष के बीच हो। जी4एस सेक्यूलर सॉल्यूशंस इंडिया के 100 पदों के लिए दसवीं पास ऐसे पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी आयु 18 से 35 हो।
4 of 5
electricity
यशस्वी एकेडमी फॉर स्किल के 120 पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड फिटर) ऐसे पुरुष और महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष हो। एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 100 पदों के लिए डिप्लोमा और आईटीआई पास (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, ईसी, सीएस, ईई आदि मैकेनिकल और सिविल ट्रेड को छोड़कर) ऐसे पुरुष और महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता तथा अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, छाया प्रति सहित उपस्थित होकर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी http://www.ncs.gov.in पोर्टल में स्वयं या जिला सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं।