केंद्रीय विद्यालय संगठन में हजारों पदों पर बंपर भर्ती हो रही है। सुनहरा मौका है जल्दी से आवेदन करें। परीक्षा इन शर्तों के साथ होगी, जानिए।
विज्ञापन
2 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने टीचर्स के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत वाइंस प्रिंसिपल, हेड मास्टर, पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT)और ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT) की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 है।
विज्ञापन
3 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन 11 अप्रैल से 25 अप्रैल 2018 तक किया जा सकता है। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी भेजने की आखिरी तारीख 1 मई निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
शैक्षणिक योग्यता
वाइस प्रिंसिपल : B.Ed डिग्री के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रैजुएशन और मास्टर्स की डिग्री।
पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT):पोस्ट ग्रैजुएशन और मास्टर्स के साथ ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT)का कोर्स भी किया हो।
ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT): पोस्ट ग्रैजुएशन और मास्टर्स के साथ प्राइमरी टीचर्स (PRT) का कोर्स भी किया हो।
हेड मास्टर : प्राइमरी टीचर्स (PRT) का कोर्स किया हो। साथ ही 5 साल का अनुभव हो।
विज्ञापन
6 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 है। अगर आप इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं तो ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://www.sarkarinaukridaily.in/kendriya-vidyalaya-sangathan-recrutment/ पर कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के तहत होगा।
विज्ञापन
7 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर kvsangathan.nic.in पर जाएं
- साइट के होमपेज पर जाएं और जिस पोस्ट पर आप अप्लाई करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें
- आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता सुनिश्चित कर लें
- ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें
- फॉर्म भरने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन फीस को ऑनलाइन ही भरना होगा. पूरी तरह से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें.
- ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद संबंधित दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी को नीचे दिए गए पते पर भेजें-
Dy. Commissioner/ Director, Kendriya Vidyalaya Sangathan, All Regional Offices/ ZIETs