फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS में हजारों पदों पर बंपर भर्ती, 4 शर्तों के साथ होगी परीक्षा, क्लिक कर देखें जानकारी

Sun, 22 Apr 2018 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
केंद्रीय विद्यालय संगठन में हजारों पदों पर बंपर भर्ती हो रही है। सुनहरा मौका है जल्दी से आवेदन करें। परीक्षा इन शर्तों के साथ होगी, जानिए।
विज्ञापन

2 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने टीचर्स के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत वाइंस प्रिंसिपल, हेड मास्टर, पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT)और ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT) की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 है।
विज्ञापन

3 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन 11 अप्रैल से 25 अप्रैल 2018 तक किया जा सकता है। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी भेजने की आखिरी तारीख 1 मई निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

4 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
कुल पद : 5193
वाइस प्रिंसिपल- 146 पद, पीजीटी हिंदी- 218 पद, पीजीटी इंग्लिश- 226 पद, पीजीटी फिजिक्स- 257 पद, पीजीटी केमेस्ट्री- 267 पद, पीजीटी मैथमैटिक्स- 218 पद, पीजीटी बायोलॉजी- 208 पद, पीजीटी हिस्ट्री- 76 पद, पीजीटी भूगोल- 72 पद, पीजीटी इकोनॉमिक्स- 189 पद, टीजीटी हिंदी- 584 पद, टीजीटी इंग्लिश- 594 पद, टीजीटी संस्कृत- 347 पद, टीजीटी साइंस/बायोलॉजी- 487 पद, टीजीटी मैथमैटिक्स- 566 पद, टीजीटी सोशल साइस- 575 पद, हेडमास्टर- 163 पद
विज्ञापन

5 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
शैक्षणिक योग्यता
वाइस प्रिंसिपल : B.Ed डिग्री के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रैजुएशन और मास्टर्स की डिग्री।
पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT):पोस्ट ग्रैजुएशन और मास्टर्स के साथ ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT)का कोर्स भी किया हो।
ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT): पोस्ट ग्रैजुएशन और मास्टर्स के साथ प्राइमरी टीचर्स (PRT) का कोर्स भी किया हो।
हेड मास्टर : प्राइमरी टीचर्स (PRT) का कोर्स किया हो। साथ ही 5 साल का अनुभव हो।
विज्ञापन

6 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 है। अगर आप इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं तो ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://www.sarkarinaukridaily.in/kendriya-vidyalaya-sangathan-recrutment/ पर कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के तहत होगा।
विज्ञापन

7 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर kvsangathan.nic.in पर जाएं
- साइट के होमपेज पर जाएं और जिस पोस्ट पर आप अप्लाई करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें
- आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता सुनिश्चित कर लें
- ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें
विज्ञापन

8 of 8
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फॉर्म भरने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन फीस को ऑनलाइन ही भरना होगा. पूरी तरह से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें.
- ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद संबंधित दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी को नीचे दिए गए पते पर भेजें-
Dy. Commissioner/ Director, Kendriya Vidyalaya Sangathan, All Regional Offices/ ZIETs
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें