Central Railway Direct Recruitment: रेलवे ने नए साल में युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने 10वीं पास के लिए ढाई हजार पदों पर भर्ती निकली है। इन ढाई हजार नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवारों को न भर्ती परीक्षा देनी होगी और न ही कोई इंटरव्यू। सभी आवेदक उम्मीदवारों में से योग्य अभ्यर्थियों की रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। तो फिर देर किस बात की, पूरी खबर पढ़िए और जल्दी से कर दीजिए आवेदन। दरअसल, सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मध्य रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 2422 रिक्तियों को भरा जाना है।