फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सैकड़ों पदों पर मिल रही हैं नौकरियां, आज है आखिरी मौका

Mon, 23 Dec 2019 12:05 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CBSE Recruitment 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों के 357 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बोर्ड की ओर से जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें सहायक सचिव, सहायक सचिव आईटी, विश्लेषक आईटी, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ सहायक आशुलिपिक, लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखाकार के पद शामिल हैं। उम्मीदवार को इस नौकरी से संबंधि विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी आगे मिल जाएंगे। इस नौकरी के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आगे दी गई स्लाइड्स देखें।
विज्ञापन

2 of 5
सूचना के अनुसार, इन पदों पर नियुक्तियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर थी पर अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि अब उम्मीदवार 23 दिसंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं, उम्मीदवार के पास केवल दो दिन शेष हैं। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर दिल्ली, नोएडा, देहरादून, पंचकुला, चंडीगढ़, इलाहाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, पुणे, बंगलूरू, अजमेर, भोपाल में नियुक्त मिलेगी। सीबीएसई की ओर से अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक अर्हता तय की गई है। भर्ती से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
सीबीएसई की ओर से जारी पदों का विवरण:
  • ग्रुप ए: सहायक सचिव 14, विश्लेषक आईटी 14, सहायक सचिव आईटी 7
  • ग्रुप बी: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 8
  • ग्रुप सी: जूनियर असिस्टेंट 204, वरिष्ठ सहायक 60, स्टेनोग्राफर 25, एकाउंटेंट 6, जूनियर अकाउंटेंट 19

4 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 15 नवंबर, 2019
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 16 दिसंबर, 2019
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि (नई तिथि) : 23 दिसंबर, 2019

ये भी पढ़ें- लोक सभा में नाैकरी का शानदार मौका, स्नातकों को मिलेगी 1.77 लाख तक सैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।
लाॅॅॅगिन करने के लिए यहां क्लिक करें।

नया नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें : RBI: नौ सौ से अधिक पदों पर हो रही हैं भर्तियां, इन पड़ावों को करना होगा पार

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें