Career Tips: अगर आप पेशेवर हैं, तो हो सकता है कभी-कभी आपको लगता हो कि आप प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है। ऐसे में, कॅरिअर को आगे बढ़ाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जरूरी नहीं कि इस समस्या का कारण आप हों, हो सकता है आपका मैनेजर ही प्रभावी न हो। एक अप्रभावी प्रबंधक आपके पेशेवर विकास में बाधक होता है। वह टीम के मनोबल, प्रदर्शन और आपके कॅरिअर के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
हालांकि, इसका यह कतई मतलब नहीं कि आप निराश हो जाएं और हार मान लें। बजाय इसके आपको आगे बढ़ने, सकारात्मक बने रहने और अपने पेशेवर विकास पर नियंत्रण रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों की तलाश करनी चाहिए। आपके कॅरिअर की सफलता किसी और के नेतृत्व कौशल पर निर्भर नहीं होनी चाहिए।