फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC LDC Vacancy: बिहार में निकली 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, वेतन 63000 से अधिक; जानें कैसे होगा चयन

Tue, 01 Jul 2025 05:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC LDC Recruitment: बीपीएससी ने लोअर डिवीजन क्लर्क  पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। पात्र उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
BPSC LDC Notification 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 26 रिक्तियों को भरना है। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

12वीं पास करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर संचालन का ज्ञान तथा हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, महिला एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

जानें कितना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार भिन्न-भिन्न है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि बिहार के एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को केवल 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं, दिव्यांग (पीएच) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क 150 रुपये है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया आवेदन संख्या पर निर्भर करती है। यदि 40,000 से कम आवेदन प्राप्त होते हैं, तो सीधे मुख्य परीक्षा ली जाएगी। लेकिन 40,000 से अधिक आवेदन होने पर दो चरणों में परीक्षा होगी - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। दोनों ही परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगी।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र होगा जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह तीन भागों में विभाजित रहेगा: (क) सामान्य अध्ययन - 50 प्रश्न, (ख) सामान्य विज्ञान एवं गणित - 50 प्रश्न, (ग) मानसिक क्षमता जांच - 50 प्रश्न। यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

 

विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

Salary: वेतनमान

बीपीएससी एलडीसी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-2 के तहत वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जो कि 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह के बीच होगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार विभिन्न भत्ते (जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता आदि) भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कैसे करें आवेदन?

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब "Apply Online" सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 12वीं की मार्कशीट आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें