फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Doctors Day: सरकारी डॉक्टर बनना है? जानिए कौन-कौन सी परीक्षाएं होती हैं जरूरी; पढ़ें संपूर्ण डिटेल्स

Tue, 01 Jul 2025 02:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

National Doctors Day: 1 जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है, जो समाज में डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देने का दिन होता है। इस खास मौके पर अगर आप भी सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सरकारी डॉक्टर बनने के लिए आपको कौन-कौन सी परीक्षाएं देनी होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर (Doctor) - फोटो : freepik
Doctors Day in India: हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर डे उन सभी डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है जो हमारी सेहत की रक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसे में कई छात्र और युवा भी सोचते हैं - "हम भी डॉक्टर बनें और देश की सेवा करें।" खासकर सरकारी डॉक्टर बनकर काम करना लाखों युवाओं का सपना होता है, क्योंकि इसमें सेवा के साथ-साथ स्थिर करियर और सम्मान भी मिलता है।

लेकिन सरकारी डॉक्टर बनने का रास्ता सिर्फ MBBS तक सीमित नहीं होता। इसके लिए आपको कुछ खास सरकारी परीक्षाएं भी पास करनी होती हैं। तो अगर आप भी सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो जानिए वो जरूरी एग्जाम्स जो आपके लिए ये रास्ता खोल सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर (Doctor) - फोटो : freepik

State PSC Exams: अपने राज्य में डॉक्टर बनने का जरिया

हर राज्य अपने लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर की भर्ती करता है। जैसे - UPPSC, BPSC, MPPSC, RPSC आदि। इन परीक्षाओं के जरिए उम्मीदवारों को जिला अस्पतालों, पीएचसी/सीएचसी और मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त किया जाता है। चयन के लिए सामान्यतः लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर (Doctor) - फोटो : freepik

रेलवे में भी मिलेगा डॉक्टर बनने का मौका 

अगर आप भारतीय रेलवे में डॉक्टर बनकर सेवा देना चाहते हैं, तो Railway Recruitment Board (RRB) इसके लिए समय-समय पर डॉक्टरों की भर्ती करता है। आमतौर पर ये भर्तियाँ रेलवे डिवीजनल अस्पतालों या हेल्थ यूनिट्स के लिए होती हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से इंटरव्यू होता है, हालांकि कुछ पदों पर लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर (Doctor) - फोटो : freepik

AFMS Doctor: सेना में सेवा, सम्मान और अवसर

अगर आप चिकित्सा के साथ-साथ देश सेवा भी करना चाहते हैं, तो सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (AFMS) एक बेहतरीन विकल्प है। AFMS के तहत डॉक्टरों की भर्ती शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) मेडिकल ऑफिसर के पद पर की जाती है। इसके लिए उम्मीदवार के पास MBBS या पोस्टग्रेजुएट डिग्री और अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस टेस्ट शामिल होता है। सेना में डॉक्टर बनने पर आपको अच्छी सैलरी के साथ अनुशासन और प्रतिष्ठा से भरा जीवन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com

ESIC: बीमा अस्पतालों में मेडिकल अफसर की नौकरी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अपने अस्पतालों में बीमा चिकित्सा अधिकारी (IMO) की भर्ती करता है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जाता है। ईएसआईसी डॉक्टरों को केंद्र सरकार की स्थायी नौकरी, अच्छी सैलरी और अन्य लाभ मिलते हैं। यह भी सरकारी डॉक्टर बनने का एक अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें