फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Jobs 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की बहार! विभिन्न विभागों में 11,000+ पदों पर भर्ती; देखें पूरी लिस्ट

Wed, 27 Aug 2025 11:29 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑफिस अटेंडेंट, लैब तकनीशियन और अन्य पदों समेत 11 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार पूरा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
Bihar Jobs 2025: बिहार में इस साल सरकारी विभागों और आयोगों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। BSSC, BPSC, स्टेट हेल्थ सोसाइटी और पटना हाईकोर्ट ने कुल 1,481 ऑफिस अटेंडेंट, 3,727 ऑफिस अटेंडेंट, 1,068 लैब तकनीशियन, 17 सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक, 35 सहायक नगर निवेशक, 935 AEDO, 111 स्टेनोग्राफर, 500 एसोसिएट प्रोफेसर और 5,000 ANM जैसे पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

BSSC CGL 4 Vacancy 2025: अटेंडेंट के 1,481 पदों पर भर्ती

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने CGL-4 2025 के अंतर्गत ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए कुल 1,481 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार www.onlinebssc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Bihar Lab Technician Jobs 2025: लैब टेक्नीशियन के 1,068 पदों पर भर्ती

बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,068 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें प्रयोगशाला तकनीशियन और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के पद शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक निर्धारित है। 

4 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

BPSC AES Recruitment 2025: सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक (AES) के 17 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का स्नातकोत्तर स्तर का अध्ययन रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या भौतिकी में होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आरक्षण नियम लागू होंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। वेतनमान लेवल 6 के अनुसार निर्धारित किया गया है।  विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  
विज्ञापन

5 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

BPSC ATP Recruitment 2025: 35 पदों पर होगा चयन

सहायक नगर निवेशक (ATP) के 35 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास टाउन प्लानिंग, अर्बन/सिटी/कंट्री प्लानिंग, ट्रांसपोर्ट या हाउसिंग/इन्वारमेंटल प्लानिंग में स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है, जिसमें आरक्षण लागू होगा। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। वेतन स्तर-09 के अनुसार मिलेगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।   
 
विज्ञापन

6 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

BPSC AEDO Recruitment 2025: 935 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होगी। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता आवश्यक है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

7 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

Patna HC Stenographer Vacancy 2025: हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर की 111 नौकरियां

पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 111 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

8 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

BSSC Office Attendant Recruitment 2025: ऑफिस अटेंडेंट के 3,727 पदों पर भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट के 3,727 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन शुरू होंगे और 24 सितंबर 2025 तक किए जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है और आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें। 

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

BPSC Associate Professor 2025: एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत 590 से अधिक एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में Ph.D. डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए, ताकि शिक्षण और शोध दोनों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Bihar ANM Recruitment 2025: 5006 पदों पर भर्ती

बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (ANM) के 5006+ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए shs.bihar.gov.in पर जाकर 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ANM डिप्लोमा होना चाहिए और वह बिहार नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें