sarkari naukri 2021
- फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीकल असिस्टेंट के 700 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीकल असिस्टेंट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड- II) के 300, जूनियररेजिडेंट के 200, टेक्नीकल असिस्टेंट के 100 और सीनियर रेजिडेंट के 100 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स ऋषिकेश के पते पर 31 मई 2021 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।