दिल्ली एनसीआर में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका है। बेसिल भर्ती के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में नौकरियां निकली हैं। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड ने दिल्ली एनसीआर के झज्जर में सरकारी अस्पताल में तैनाती के लिए विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल ने रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फ्लेबोटोमिस्ट, पेशेंट केयर को-ऑर्डिनेटर और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2022 है।
उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो भी पंजीकरण केवल एक बार ही करने की आवश्यकता है। उम्मीदवारों को अंतिम रूप से जमा करने से पहले अपने आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक समीक्षा करनी चाहिए, बेसिल किसी भी संशोधन अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा। नौकरी के निर्धारित मानदंडों और आवश्यकता के अनुसार चयन किया जाएगा। चयन होने पर लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार/ ड्यूटी में शामिल होने के लिए कोई टीए/डीए देय नहीं होगा। भर्ती हेतु पदों का विस्तृत विवरण यहां दिया गया है।