भारतीय नौसेना
- फोटो : twitter/MukulWasnik
Navy Agniveer Bharti: नौसेना अग्निवीर भर्ती में मूल दस्तावेज लाना जरूरी
भारतीय नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के दौरान उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए मूल दस्तावेज जैसे प्रमाण पत्र, मार्क शीट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और एनसीसी सर्टिफिकेट (यदि एनसीसी से जुड़े हैं तो जरूरी) आदि की मूल प्रति साथ लानी होगी। भारतीय नौसेना ने अधिसूचना में आगे कहा कि उम्मीदवारों द्वारा INS Chilka में PFT परीक्षण और भर्ती के सभी चरणों में साथ लाया जाना अनिवार्य है। यदि ऑनलाइन आवेदन में दिए गए विवरण किसी भी स्तर पर मूल दस्तावेजों से मेल नहीं खाते हैं, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।