रेलवे भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। अभी जिन सेंटर्स के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं वो भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि रेलवे ने हाल ही में असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन की वैकेंसी 26,502 से बढ़ाकर 60,000 कर दी है।