आर्ट्स सब्जेक्ट वाले छात्रों को अक्सर ही लोग पढ़ाई में कमजोर समझते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि आर्ट्स सब्जेक्ट लेने से करियर ऑप्शन ही खत्म हो जाता है। हालांकि, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। यदि आप आर्ट्स सब्जेक्ट लेते हैं तो इससे यूपीएससी की तैयारी करने में आसानी होती है। आर्ट्स सब्जेक्ट लेने से करियर ऑप्शन खत्म नहीं होता है। मौजूदा समय में आर्ट्स फील्ड से जुड़े कई ऐसे कोर्स हैं, जिसे छात्र बेहतर करियर ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं और मोटी रकम कमा सकते हैं।
विज्ञापन
जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन
2 of 6
Career after twelve
- फोटो : Social Media
वर्तमान समय में मीडिया का विस्तार तेजी से हो रहा है. ऐसे में इस कोर्स की मांग भी बढ़ रही है। प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया के अलावा अब ऑनलाइन मीडिया का क्रेज भी बढ़ने लगा है। इस फील्ड में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स उपलब्ध है। ग्रेजुएशन के लिए तीन साल का समय लगता है। यह फील्ड बड़ी है, इसमें एडिटिंग, रिपोर्टिंग, एंकरिंग, रेडियो जर्नलिज्म, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, इवेंट, एडवर्टइजिंग आदि कोर्स है। कई सरकारी और य्रािवेट कॉलोज और यूनिवर्सिटी इस कोर्स को कराती है।
विज्ञापन
बीए- एलएलबी
3 of 6
career
- फोटो : Social Media
वकालत में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतर करियर ऑप्शन है। बीए-एलएबी का कोर्स पंच वर्षों का होता है, इसके बाद ही आप वकील बनते हैं। वर्तमान समय में कॉर्पोरेट कंपनियों को लीगल एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है, ऐसे में बीए-एलएलबी कर कॉर्पोरेट सेक्टर में लीगल एक्सपर्ट बन सकते हैं। हर यूनिवर्सिटी में बीए-एलएलबी का कोर्स कराया जाता है।
फैशन डिजाइनर
4 of 6
Career after twelve
- फोटो : Social Media
फैशन में दिलचस्पी रखने वालों छात्रों के लिए फैशन डिजाइनिंग का कोर्स एक बेस्ट करियर ऑप्शन के तौर पर माना जाता है। इस फील्ड में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
ग्राफिक डिजाइनर
5 of 6
Career after twelve
- फोटो : Social Media
आर्ट्स छात्रों के लिए ग्राफिक डिजाइनर का कोर्स एक बेस्ट करियर ऑप्शन होता है। इसमें डिप्लोमा और बैचलर डिग्री दोनो ही उपलब्ध होता है। बैचलर डिग्री तीन सालों का होता है। इस कोर्स में एनिमेशन भी शामिल है। डिजिटल जमाने में ग्राफिक डिजाइनरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इस कोर्स को करने के बाद आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आर्ट्स छात्रों के लिए होटल मैनेजमेंट भी एक अच्छा करियर ऑप्शन है। होटल मैनेजमेंट से ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि इस कोर्स को करने वाले कुकिंग ही करते हैं। हालांकि, ऐसा बिलकुल भी नहीं है, इस फील्ड में फुड प्रोडक्टश, ट्रैवल मैनेजमेंट, फॉरेन लैंग्वेज, हाउस कीपिंग, मार्केटिंग आदि भी शामिल है। यहां सैलेरी भी अच्छी मिलती है।