फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: विधानसभा का छठा बजट सत्र शुरू, CM हेमंत सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री सहित विधायकों ने किया स्वागत

Mon, 24 Feb 2025 05:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: झारखंड विधानसभा का छठा बजट सत्र सोमवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंत्रियों, अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने सदन में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिवादन किया।
 
विज्ञापन
1 of 4
सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत करते संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर - फोटो : अमर उजाला
झारखंड विधानसभा का छठा बजट सत्र आज से विधिवत रूप से शुरू हो गया। बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंत्रियों, अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने सदन में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिवादन किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत करतीं मुख्य सचिव अलका तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में मुख्यमंत्री का स्वागत और मंत्रियों की मौजूदगी
बजट सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा परिसर में एक विशेष दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, और झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम ने उनका स्वागत एवं अभिवादन किया।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत करतीं आईएएस अधिकारी वंदना दादेल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री से कई विधायकों और अधिकारियों ने मुलाकात की और बजट सत्र की तैयारियों पर चर्चा की। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की उपस्थिति से यह स्पष्ट हुआ कि सरकार इस सत्र को बेहद गंभीरता से ले रही है और विभिन्न योजनाओं तथा विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
विज्ञापन

4 of 4
सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत करते विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम - फोटो : अमर उजाला
बजट सत्र में विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
झारखंड के इस बजट सत्र को राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बजट सत्र के दौरान सरकार विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास, औद्योगिक निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी प्रमुख नीतियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेगी।
 
इस बार का बजट ऐसे समय में आ रहा है जब राज्य में कई नई योजनाएं लागू करने की जरूरत महसूस की जा रही है। विपक्ष भी सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगने के लिए तैयार है, जिससे सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस होने की संभावना भी जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें