झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए लेकिन मुख्य समारोह राजधानी के मोरहाबादी में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। 15 नवंबर 2000 में बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी।
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार झारखंड आए थे। रांची जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, "स्वतंत्रता सेनानी और जननायक ‘धरती आबा’ बिरसा मुण्डा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि, आज के दिन झारखण्ड की यात्रा करना मेरे लिए ख़ुशी की बात है।"
स्वतंत्रता सेनानी और जननायक ‘धरती आबा’ बिरसा मुण्डा को उनकी जयंती पर सादरांजलि; आज के दिन झारखण्ड की यात्रा करना मेरे लिए ख़ुशी की बात है — राष्ट्रपति कोविन्द— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2017
झारखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य की जनता को बधाई दी है।
विज्ञापन
2 of 9
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : @rashtrapatibhvn
बिरसा चौक पर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। यहां झारखण्ड की जनता ने महामहिम का जोरदार अभिनंदन किया।
विज्ञापन
3 of 9
झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में कार्यक्रम
- फोटो : Twitter
झारखण्ड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 1500 करोड़ रुपये की जोहार योजना की शुरुआत की। इस योजना से 2 लाख ग्रामीण परिवारों की आय दोगुनी होगी।
4 of 9
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास
- फोटो : @dasraghubar
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 636 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत बटन दबा कर की। इस योजना में राज्य के 57 लाख गरीब परिवारों का दो लाख का स्वास्थ्य बीमा बिल्कुल मुफ्त होगा।
विज्ञापन
5 of 9
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद टैब का वितरण करते हुए
- फोटो : @dasraghubar
मानकी मुंडा ई-विद्यावाहिनी योजना के तहत टीचरों को टैब दिया गया। 977 मानकी को आज टैब का वितरण किया गया। इसमें कुछ लोगों को राष्ट्रपति ने प्रतिकात्मक रूप से टैब दिया। ग्राम प्रधानों के बीच भी टैब का वितरण किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : @dasraghubar
कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने गृह विभाग में अनुकंपा पर नवनियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को सिलेंडर गैस चूल्हा का वितरण किया।
विज्ञापन
7 of 9
रघुवर दास
- फोटो : @dasraghubar
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपना संबोधन शुरू किया और राज्यवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य की सरकारें उनके लिए पहले झारखंड सोने का अंडा देने वाली मुर्गी थी। उन्होंने कहा कि अलग राज्य की मांग आजादी से पहले से थी, लेकिन इसे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने आकार दिया।
उन्होंने कहा कि हमने 14 लाख लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि एक लाख रोजगार जो हमने मुहैया कराये, उसमें 95 प्रतिशत झारखंड के वासी हैं।
8 of 9
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : @dasraghubar
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने भाषण में कहा, "झारखण्ड के विकास में नई ऊर्जा और यहां उपस्थित लोगों का उत्साह देख झारखण्ड राज्य की स्थापना का निर्णय लेने वाले दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रति मैं सम्मान और धन्यवाद व्यक्त करता हूं।"
कोविंद ने कहा, "जनहित में उपयोगी, बीपीएल परिवारों के लिए जोहार आजीविका योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, एंबुलेंस योजना और रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की योजनाएं आरंभ कर मुझे बेहद खुशी हुई है।"
मुख्य समारोह से विदा लेकर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद योगदा सत्संग मठ के कार्यक्रम में पहुंचे। रघुवर दास ने कहा, "योगदा सत्संग सोसाइटी आधुनिक शिक्षा पद्धति को योग प्रशिक्षण एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्द्धन के साथ जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रही है।"