फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही है ये मराठन एक्ट्रेस

Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 8
Tejal Chaudhary - फोटो : facebook
अपनी छरहरी काया के लिए मशहूर अभिनेत्री तेजल चौधरी मराठी फिल्मों में धूम मचाने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेरने आ रही हैं। 'भोजीवुड' में उनकी इंट्री बेहद खास होने जा रही है। आगे की स्लाइड में जानें मराठी होकर भोजपुरी फिल्मों में काम करने पर क्या कहतीं हैं तेजल...
विज्ञापन

2 of 8
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
तेजल अपनी पहली भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ के जरिये भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही हैं। अभी हाल ही में ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर लांच हो गया, जो सुपरहिट फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सिक्‍वल है।
विज्ञापन

3 of 8
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
तेजल चौधरी फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रहे 'फिटनेस आइकन' विक्रांत सिंह राजपूत के अपोजिट हैं। फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव कहते हैं कि तेजल इंडस्‍ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं, जिनमें काफी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।

4 of 8
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि तेजल ने सेट पर भी काफी मेहनत की, जो लोगों को पर्दे पर नजर भी आयेगी। वहीं, तेजल चौधरी खुद भी अपनी पहली भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ को लेकर उत्‍साहित हैं और कहती हैं कि इस फिल्‍म में काम करने का अनुभव बहुत खास रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
तेजल ने बताया कि ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार में पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली पर आधारित है। इस फिल्‍म को करते हुए उन्हें यूपी-बिहार को नजदीक से जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सच में भोजपुरी बहुत 'क्‍यूट' लैंग्‍वेज है, जिससे मुझे इससे प्‍यार हो गया है।
विज्ञापन

6 of 8
Tejal Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
फिल्‍म में मेरा जो किरदार है, वो काफी चाइलेंजिंग था। एक्‍शन सिक्‍वेंस में अजय श्रीवास्‍तव और मेरे को-स्‍टार विक्रांत का काफी सहयोग मिला। बहुचर्चित फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सिक्‍वल ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर एक अगस्‍त को लांच किया जा चुका है।
विज्ञापन

7 of 8
monalisa - फोटो : अमर उजाला
इसे अब तक 20 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया है। फिल्‍म में भोजपुरी इंडस्‍ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, इनुश्री, मनोज टाइगर, 'आइटम गर्ल' सीमा सिंह भी नजर आएंगी।
विज्ञापन

8 of 8
monalisa - फोटो : twitter
बता दें कि नच बलिए में विक्रांत की जोड़ीदार अभिनेत्री मोनालिसा इस फिल्‍म में मुख्‍य आकर्षण होंगी। मोनालिसा बिग बॉस सीजन-10 की प्रतिभागी रह चुकी हैं और दोनों ने बिग बॉस के दौरान ही शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें