फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand news: रंगों के रंग में रंग गए सीएम हेमंत सोरेन, आम से लेकर खास सभी उत्साहित

Tue, 11 Mar 2025 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Holi 2025: खुशियों की सौगात लाने वाला त्योहार होली नजदीक है। होली को लेकर आम हो या खास सभी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होली के रंग में रंग गए। उन्होंने सभी विधायकों के साथ होली खेली और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
1 of 3
होली खेलते हुए सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र जारी है। इस दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर फगुआ गीत से गूंज उठा। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभा के अन्य सदस्य होली को लेकर उत्साहित नजर आए। होली मिलन पर मुख्यमंत्री ने तमाम विधानसभा के सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पार्टी लाइन से उठकर तमाम राजनीतिक दलों के नेता होली मिलन में एकत्रित हुए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
होली खेलते हुए सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेंन ने राज्य की जनता को बधाई दी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को संदेश देते हुए कहा, होली एक ऐसा त्योहार है। जो आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस त्योहार में सभी वर्ग के लोग शामिल होकर खुशियां मनाते हैं। होली पर तमाम राज्य की जनता से अपील है कि एकजुट होकर त्योहार में शरीक हो खुश रहें और त्योहार का आनंद लें।

यह भी पढ़ें: 12 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा, रंगदारी और मर्डर जैसे 100 केस, कौन था बदमाश अमन साहू?

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
होली खेलते हुए सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

प्राचीन श्रीराम जानकी तपोवन मन्दिर में रंगभेरी एकादशी महोत्सव का आयोजन
होली के मौके पर रांची के प्राचीन श्रीराम जानकी तपोवन मन्दिर में रंगभेरी एकादशी महोत्सव आयोजन किए जाने की प्रथा है। इस वर्ष भी भव्य रंगभेरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य पुजारी महंत ओमप्रकाश शरण ने प्रभु श्रीराम के चरणों में अबीर अर्पित कर होली का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें:  माओवादियों को हथियार मुहैया कराने वाले डीलर को 15 साल की सजा, लंबे समय से है फरार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें