फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत की दो तस्वीर, पहले दी तिरंगे को सलामी फिर उसी में लिपटकर लौटे प्रमोद

Tue, 16 Aug 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : ANI
शहादत की ऐसी तस्वीरें आपने शायद ही पहले कभी देखी होंगी जब एक बहादुर जवान सीना चौड़ा कर तिरंगे को सलामी दे रहा हो और कुछ देर बाद ही उसी तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटे। आइए आपको दिखाते हैं कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ कमांडेंट प्रमोद कुमार की वो तस्वीरें जिनमें पहले वह तिरंगे को सलामी देते दिख रहे हैं और एक घंटे बाद ही मुठभेड में शहीद होने के बाद उसी तिरंगे में उनका जनाजा उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : crpf
ये तस्वीर है सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब की जब सीआरपीएफ कमांडेंट प्रमोद कुमार बेस कैंप में तिरंगे को सलामी देने से पहले साथियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : ANI
इसके बाद कमांडेंट प्रमोद कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

4 of 10
- फोटो : ANI
इस दौरान प्रमोद ने अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें देश के लिए हर समय जान की बाजी लगाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने पूर्व में शहीद हुए जवानों का उदाहरण देकर साथियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : ANI
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के कार्यक्रम से प्रमोद कुमार निपटे ही थे कि सूचना आ गई कि नजदीक ही आतंकियों ने हमला कर दिया है। वह तुरंत अपने कुछ साथियों के साथ मौके के लिए निकल लिए। और उसके बाद....
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : ANI
सूचना आई कि कमांडेंट प्रमोद कुमार एक बहादुर जवान की तरह दुश्मन की गोलियों के शिकार हो गए हैं। इसके बाद उनका जनाजा तिरंगे में लिपटकर उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : ANI
ये विडंबना ही थी कि जिस तिरंगे को सलामी देकर प्रमोद कुमार दुश्मन से लोहा लेने पहुंचे थे उसी में लिपटकर उनका शव उनके झारखंड ‌स्थित पैतृक आवास पहुंचा।

8 of 10
- फोटो : ANI
लाड़ले बेटे का शव तिरंगे में लिपटा देख उनकी मां अपनी सुधबुध खो बैठी और शव से लिपटकर खूब रोईं। 

9 of 10
- फोटो : ANI
इस दौरान प्रमोद के साथी और रिश्तेदारों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। किसी ने अपना बेटा खोया था किसी ने अपना बहादुर साथी।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : ANI
और इस बेटी के हौसले को भी सलाम जो पिता की मौत पर उन्हें सेल्यूट करती दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें