जम्मू संभाग में बसोहली क्षेत्र के बेरोजगार युवा अब रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों का रुख करने की बजाय अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका उन्हें लाभ मिल रहा है। साथ ही अन्य भी प्रेरित हो रहे हैं। बसोहली के पलाही क्षेत्र स्थित वार्ड 10 के युवा चंदन सिंह उन्हीं में से एक हैं, जो स्ट्रॉबेरी की खेती कर उससे मुनाफा कमा रहे हैं। शीतलनगर, महानपुर में भी स्ट्रॉबेरी की खेती की जाने लगी है। इसमें बागवानी विभाग भी मदद कर रहा है और पौधों के साथ-साथ सब्सिडी उपलब्ध करवा रहा है।