जम्मू संभाग के खोंड इलाके में पुलिस हिरासत में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने युवक हत्या के आरोप में 24 अगस्त को गिरफ्तार किया था। युवक की मौत के इलाके में लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रर्दशन किया है। मृत युवक का नाम हरवंश लाल बताया जा रहा है। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जीएमसी में प्रर्दशन किया है।