फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी नजर टोक्यो ओलंपिक 2020 पर, मैडल के लिए मेहनत संग मेडिटेशन से सुधार रही हूं खेल: साक्षी मलिक

Mon, 17 Dec 2018 05:43 PM IST
Pranjal Dixit प्रांजल दीक्षित, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
sakshi malik - फोटो : संजय गुप्ता
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक मैट पर मुकाबले को मेहनत के साथ ही मेडिटेशन का सहारा ले रही हैं। उनका साफ कहना है कि अब उनकी नजर टोक्यो ओलंपिक पर है। उनका यह सीजन काफी खराब रहा है, जिसके बाद वह मैट पर आखिर में मुकाबलों को अपने हक में करने के लिए जी-जान से जुटी हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Sakshi Malik
अपने कोच साहिल शर्मा की शादी में जम्मू पहुंची साक्षी मालिक ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में साफ कहा कि अब रियो ओलंपिक  की तरह यहां भी वह पदक पर दांव मारेंगी। उन्होंने माना कि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि टोक्यो ओलंपिक में वह पदक लेकर ही लौटेंगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
Vinesh Phogat and Sakshi Malik
विनेश, दिव्या और पूजा भी पदक के दावेदार
साक्षी के अनुसार, उनके साथ ही विनेश फोगाट, दिव्या कात्यायन और पूजा ढांडा भी पदक की दावेदार हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने की बात करते हुए साक्षी ने कहा कि इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। जल्द ही मैं लखनऊ में शुरू होने जा रहे ट्रेनिंग कैंप को भी ज्वाइन करूंगी। 

 

4 of 5
sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
पहलवानों की ग्रेडिंग से वह आगे बढ़ सकेंगे
साक्षी ने साफ कहा कि कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में पहलवानों की ग्रेडिंग करने से नए खिलाड़ियों को भी स्पांसरशिप मिल सकेगी। ऐसे में पहलवानों का खेल सुधरेगा और उन्हें ट्रेनिंग और खान-पान के लिए किसी के भरोसे नहीं निर्भर रहना पड़ेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक-एक बाउट का कर रही विश्लेषण 
साक्षी ने बताया कि वह अपनी एक-एक बाउट का विश्लेषण कर रही हैं।  जीत हो या हार, वह अपनी गलतियों को देखती हैं। नजर रखती हैं कि कहां उन्होंने अंक गंवाया है। उन्होंने कहा कि मेरे वजन के अनुसार मेरे अंदर काफी ताकत है। कुश्ती में ताकत और तकनीक का ही मेल चाहिए। मैं इस बात पर ध्यान लगा रही हूं कि बाउट के अंत तक किस तरह चीजों को शांत रखा जाए। अंत के कुछ सेकेंड बहुत अहम होते हैं। अब मैं इनमें मैच नहीं गंवाना चाहती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें