फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: वो जिन पर देश को नाज है, कुपवाड़ा के उन शहीदों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Fri, 28 Apr 2017 04:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 5
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
वीरवार को कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में देश के दुश्मनों से लोहा लेते शहीद हुए सेना के जवानों को शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोन्मेंट में आयोजित शहीदों के श्रद्धांजलि समारोह में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के तमाम अधिकारी और जवान शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
श्रद्धांजलि सभा में कुपवाड़ा में देश की हिफाजत के लिए जान देने वाले जांबाज सैनिकों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 

4 of 5
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
इस सभा में सेना के कैप्टन रैंक ऑफिसर आयुश यादव, नायक बीवी रमाना और सूबेदार भूप सिंह गुर्जर को अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के मुताबिक शहीदों को अंतिम विदाई देने के बाद इनके पार्थिव शरीर को इनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TRIBUTES - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि 27 अप्रैल को कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के दौरान कैप्टन आयुश यादव समेत सेना के दो अन्य जवान आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे। इन सूरमाओं ने अपनी बहादुरी के बल पर कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हमले की साजिश में आए दो आतंकियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें