जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख में सेना और स्थानीय लोगों का समन्वय कुछ इस तरह है कि सेना ने लोगों की बड़ी समस्या का हल कर दिया। लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की उत्तरी कमान की फायर एंड फ्यूरी कोर के कांबेट इंजीनियर्स ने सिंधु नदी पर 40 दिन में 260 फुट लंबा लोहे से बना केबल सस्पेंशन पुल बनाया है। इस पुल को 'मैत्री ब्रिज' नाम दिया गया है।