जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए सुबह के करीब 4.30 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे के निकट बीएसएफ कैंप को पर हमला किया है।
विज्ञापन
2 of 5
attack
- फोटो : ANI
लेकिन इस हमले में भी वही चौंकानी वाली बात देखने को मिली जो घाटी में हाल ही के दिनों में हुए अन्य हमलों में दिखी थी और वो है आतंकियों का हमला करने का समय।
विज्ञापन
पुख्ता जानकारी के बाद होता है हमला
3 of 5
- फोटो : FILE PHOTO
आतंकियों को इस बात की पुख्ता जानकारी होती है कि सुबह के वक्त ज्यादातर सुरक्षाबल सो रहे होते है या इसी समय उनके ड्यूटी के बदलने का समय होता है। जिसके कारण अगर उन पर सुबह के वक्त हमला होता है तो उन्हें हरकत में आने में थोड़ा समय लगेगा और जिसका फायदा आतंकी उठा सकते हैं। देखिए ऐसे ही कुछ आतंकी हमलों का समय..
उड़ी आर्मी कैंप पर हमला
4 of 5
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हथियारों से लैस 4 आतंकवादियों ने सेना के कैंप पर 18 सितंबर को सुबह के 5 बजे हमला किया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे।
आतंकियों ने बांदीपोरा के सीआरपीएफ कैंप पर हमले के लिए सुबह 3 से 5 बजे के बीच के समय को चुना था। लेकिन इस हमले में आतंकियों को मार गिराया गया था जिससे यह हमला नाकाम हो गया था ।